कुछ में इंटॉलरेंटस हमेशा से था पर हिंदू ऐसे नहीं, वे...जावेद अख्तर ने जब लोकतंत्र का जिक्र छेड़ कही यह बात

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 10, 2023, 10:56 PM IST

Javed Akhtar on Hindus: वह बोले- यहां हजारों साल हमने यह बात मानी है कि लोग अलग-अलग सोच रख सकते हैं। वे अलग-अलग किस्म की बात कर सकते हैं। यह हिंदू कल्चर है...इसी ने हमें लोकतांत्रिक एटीट्यूड सिखाया है। ऐसे में इस देश में लोकतंत्र है।

Javed Akhtar on Hindus: हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर ने हिंदुओं को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि कुछ लोग में इंटॉलरेंस (असहिष्णुता) हमेशा से था, पर हिंदू असल में ऐसे नहीं हैं। महाराष्ट्र के मुंबई में ये बातें उन्होंने गुरुवार (10 नवंबर, 2023) को एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।

javed akhtar

जावेद अख्तर बॉलीवुड के जाने-माने लिरिसिस्ट हैं। (फाइल)

वह बोले- मैं तो कई बार कह चुका हूं। आज फिर आपको बताता हूं...शोले का वह सीन जिसमें वह मंदिर में महिला जाती है और पीछे धर्मेंद्र खड़े होते हैं। आज उसे मैं और सलीम साहब नहीं लिखते। आज इस बात पर तमाशा हो जाता।

End of Feed