देश

एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, कार को बम से उड़ाने की धमकी से मची खलबली

गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति से एक ईमेल मिला जिसमें चेतावनी दी गई थी कि शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Image

एकनाथ शिंदे की धमकी

Eknath Shinde Threat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली। गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति से एक ईमेल मिला जिसमें चेतावनी दी गई थी कि शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसी तरह के धमकी भरे मेल राज्य सचिवालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी भेजे गए। पुलिस फिलहाल ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक फर्जी ईमेल था।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रेषक के ‘आईपी एड्रेस’ पर नजर रखी जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि एक धमकी भरा फोन आया था।

जांच में जुटी पुलिस

धमकी भरा ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन और मंत्रालय को मिले हैं। ईमेल में एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि, जांच के बाद मामला फर्जी निकला लेकिन चूंकि मामला उपमुख्यमंत्री से संबंधित है, इसलिए पुलिस जांच में जुट गई है कि यह ई-मेल कहां से और किसने भेजा है।

दिल्ली में हैं एकनाथ शिंदे

बता दें कि शिंदे आज दिल्ली में हैं और उन्होंने आज रामलीला मैदान में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की थी। उनके साथ डिप्टी सीएम अजित पवार भी हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक में शामिल होने चले गए। इस बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा सहित बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article