मुंबई के आलीशान रेस्टोरेंट के खाने में मिला मरा हुआ चूहा, मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2023, 12:53 PM IST

Mumbai News: शिकायतकर्ता अनुराग सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बांद्रा वेस्ट के पाली हिल स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने ब्रेड के साथ चिकन-मटन थाली ऑर्डर की थी। खाना खाते समय उन्हें उसमें मरा हुआ चूहा मिला।

Mumbai News: सोचिए... आप किसी नामी होटल या रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए हों और खाने में चूहा-छिपकली या कॉकरोच निकल आए तो आपको गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही कुछ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक आलीशॉन रेस्टोरेंट में हुआ, जहां एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ खाना खाने गया था। इसी दौरान उसके खाने में मरा हुआ चूहा निकल आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Food

रेस्टोरेंट के खाने में मिला मरा हुआ चूहा

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता अनुराग सिंह का आरोप है कि जब होटल के प्रबंधक और शेफ से खाने में मरे हुए चूहे के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया। पुलिस ने शेफ और प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Feed