देश

Mumbai Frankfurt Vistara Flight: आधे रास्ते में बम की लगी खबर और डायवर्ट हो गई विस्तारा की मुंबई-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट, तुर्की में लैंडिंग

Mumbai Frankfurt Vistara Flight: मुंबई से फ्रैंकफर्ट जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट बम की सूचना मिलने के बाद इसे डायवर्ट कर दिया गया है। विमान को तुर्की में लैंड कराया गया है।

Image

विस्तारा की मुंबई-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट हुई डायवर्ट (प्रतीकात्मक फोटो- @Vistara)

KEY HIGHLIGHTS
  • विमान में बम होने की खबर
  • विस्तारा के विमान में बम की खबर
  • तुर्की में लैंड हुई विस्तारा की फ्लाइट

Mumbai Frankfurt Vistara Flight: मुंबई से फ्रैंकफर्ट (बीओएम-एफआरए) जाने वाली विस्तारा फ्लाइट यूके27 को सुरक्षा कारणों से तुर्की (एर्जुरम हवाई अड्डे) की ओर मोड़ दिया गया। जिसे शाम 7 बजकर पांच मिनट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की संख्या जैसे अन्य विवरण तत्काल ज्ञात नहीं हो सके।

विस्तारा ने क्या कहा

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विमान में सवार चालक दल द्वारा उठाई गई "सुरक्षा चिंताओं" के बाद मुंबई-फ्रैंकफर्ट विस्तारा की उड़ान को तुर्की की ओर मोड़ दिया गया। विमान सुरक्षित रूप से एरज़ुरम हवाई अड्डे पर उतरा और प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।

क्रू को बम की खबर!

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फ्लाइट में बम को लेकर कोई जानकारी क्रू के हाथ लगी थी, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करके सुरक्षा जांच की जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को होने से रोका जा सके। सूत्रों ने बताया कि टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर "विमान में बम" लिखा हुआ नोट मिला।

आ चुकी है ऐसी घटना सामने

इससे पहले पिछले सप्ताह, 1 सितंबर को बम की धमकी के कारण जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की घरेलू उड़ान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया था। इंडिगो के एक बयान के अनुसार, नागपुर में उतरने पर सभी यात्रियों को उतार दिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू कर दी गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article