देश

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 20 करोड़ रुपये की फिरौती

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 09:33 AM IST

Mukesh Ambani Again Receives Death Threat: उद्योगपति मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी में उनसे फिरौती की मांग की गई है। गामदेवी पुलिस स्टेशन में धमकी को लेकर मामला कराया गया है। ये पहली बार नहीं है जब अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

Image

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

Mumbai News: जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें फोन कॉल की बजाय ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई है। किसी अज्ञात शख्स ने मुकेश अंबानी के आधिकारिक मेल पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

अंबानी से 20 करोड़ रुपये की फिरौती की भी मांग

मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स ने उनसे 20 करोड़ रुपये की फिरौती की भी मांग की है। अंबानी परिवार के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर शहर के गामदेवी पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार ये धमकी 27 अक्टूबर को मेल के माध्यम से आई थी।

इससे पहले कॉल कर के दी गई थी धमकी

पहले भी कई बार मुकेश अंबानी और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए धमकियां दी जा चुकी हैं। मुकेश अंबानी को पिछले साल कॉल करके एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त धमकी देने वाले शख्स को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर कॉल करके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनके बारे में लोगों को भी जानना काफी अच्छा लगता है। हालांकि इस बार वो अपनी किसी कामयाबी या फिर बिजनेस को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article