देश

संसद में गतिरोध के बीच क्रिकेट के मैदान में भी सामने-सामने होंगे सांसद,15 दिसंबर को स्पीकर 11 VS चेयरमैन 11 का मैच

MPs Cricket Match: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी संपर्क किया जाएगा। वे लोकसभा टीम के लिए खेल सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे।

Image

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद खेलेंगे क्रिकेट।

MPs Cricket Match: 15 दिसंबर को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में लोकसभा और राज्यसभा सांसद क्रिकेट के मैदान में हाथ आजमाते दिखेंगे। संसद में गतिरोध के बीच आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते सांसद क्रिकेट के मैदान में बल्ला लहरायेंगे। हालांकि, सांसद यहां एक दूसरे के खिलाफ नही बल्कि एक साथ दिखेंगे। क्रिकेट का यह मैच लोकसभा सांसद बनाम राज्यसभा सांसदों के बीच होगा। सूत्रों की मानें तो ये पहल बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की तरफ से की गई है।

किस मकसद के तहत हो रहा है ये मैच

राजनीतिक विरोधी ड्रग्स और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इस मैच को खेल रहे हैं। स्पीकर 11 VS चेयरमैन 11 के बीच मैच होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी संपर्क किया जाएगा। वे लोकसभा टीम के लिए खेल सकते हैं। लोकसभा की टीम में टीएमसी सांसद यूसुफ पठान भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे।

10 साल पहले सांसद-पत्रकार के बीच भी हुआ है मैच

सांसद VS सांसद का ये मैच पहली बार खेला हा रहा है। जानकारों की मानें तो दस साल पहले स्पीकर की पहल से सांसद और पत्रकारों के बीच दो बार मैच हुआ था जिसमे एक मैच सांसदों ने और एक मैच पत्रकारों ने जीता था।

15 दिसंबर को होने वाले मैच के संभावित खिलाड़ी

स्पीकर 11 (लोकसभा)

  • अनुराग ठाकुर (भाजपा)
  • किरन रिजिजू (कानून मंत्री)
  • कमलेश पासवान (केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री)
  • मनोज तिवारी (भाजपा)
  • गौरव गोगोई (कांग्रेस)
  • दीपेंद्र हुड्डा (कांग्रेस)

चेयरमैन 11 (राज्यसभा)

  • इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस)
  • जयंत चौधरी (आरएलडी)
  • मिलिंद देवड़ा (भाजपा)
  • संजय झा (जेडीयू)
  • शक्तिसिंह गोहिल (कांग्रेस)
  • राघव चड्ढा (आप)
  • डेरेक ओ’ब्रायन (टीएमसी)
  • नीरज शेखर (भाजपा)
Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड पर रेकी से लेकर अस्पताल पहुंचने तक; FIR और पुलिस जांच के सनसनीखेज खुलासे

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड पर रेकी से लेकर अस्पताल पहुंचने तक; FIR और पुलिस जांच के सनसनीखेज खुलासे

फ्रांस, अल्बानिया में क्या हो रहा है? भारत में भी हो रहीं ऐसी कोशिशें, मोहन भागवत ने चेताया

फ्रांस, अल्बानिया में क्या हो रहा है? भारत में भी हो रहीं ऐसी कोशिशें, मोहन भागवत ने चेताया

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में विजयादशमी की धूम...परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में विजयादशमी की धूम...परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी

'आर्थिक अनिश्चितता, वर्चस्व की लड़ाई से हो रहा विनाश, भारत के पास है इसका उत्तर', विजयादशमी के अवसर पर बोले मोहन भागवत

'आर्थिक अनिश्चितता, वर्चस्व की लड़ाई से हो रहा विनाश, भारत के पास है इसका उत्तर', विजयादशमी के अवसर पर बोले मोहन भागवत

भ्रष्ट प्रधानमंत्री का साथ दे रहे सुप्रीम कोर्ट को अल्बानिया की जनता ने जलाया; संजय राउत ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- भारत को...

भ्रष्ट प्रधानमंत्री का साथ दे रहे सुप्रीम कोर्ट को अल्बानिया की जनता ने जलाया; संजय राउत ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- भारत को...