MP Congress Protest in Bhopal MP: भोपाल में हो रहे प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जुटे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने निकले जहां रास्ते में रोकने के लिए उनके उपर पानी की बौछारें डाली गईं, प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसे, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश विधानसभा का घेराव कर रही है।
भोपाल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल
विधानसभा घेराव करने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी भोपाल पहुंचे हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है, 'नई सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया था...लेकिन फिर ऑनलाइन जुए को वैध कर दिया..'
'रोजगार दो या गिरफ्तार करो'
कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता जैसे ही विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर बढ़े तो रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया पानी की बौछारें मारी गईं। युवा कांग्रेस ने अपने इस प्रदर्शन को 'रोजगार दो या गिरफ्तार करो' नाम दिया है प्रदर्शन कारियों का कहना है कि सरकार रोजगार, बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध और महिला सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है इसलिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
