देश

बीजेपी में शामिल होते ही अशोक चव्हाण ने कर दी ये गलती, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी नही रोक पाये हंसी; देखें वीडियो

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ते ही मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार को मुंबई कांग्रेस प्रमुख कहकर संबोधित कर दिया।

Image

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने गलती से मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार को मुंबई कांग्रेस प्रमुख कहकर संबोधित कर दिया।

Photo : Times Now Digital

Ashok Chavan: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता दिग्गज नेता एवं दो बार के सीएम रहे अशोक चव्हाण मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस एवं भाजपा के अन्य नेताओं की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का कांग्रेस प्रेम अभी भी उनके जुबान पर देखने को मिल जा रहा है। आज मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने गलती से मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार को मुंबई कांग्रेस प्रमुख कहकर संबोधित कर दिया, जिस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और अन्य लोग हंसने लगे।

यह घटना तब हुई जब चव्हाण आज मुंबई में भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। वहीं अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए अशोक चह्वाण ने कहा कि "मैं अभी बीजेपी में शामिल हुआ हूं, इसलिए गलती हो गई। मैं 38 साल के बाद कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होकर एक नई यात्रा शुरू कर रहा हूं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article