सांसद श्रीकांत शिंदे का कल से शिवसंवाद दौरा, मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शिवसेना द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे मुंबई के लोकसभा वार मतदाता क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Municipal Elections: मुंबई में महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शिवसेना द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे मुंबई के लोकसभा वार मतदाता क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरे की शुरुआत शुक्रवार, 7 मार्च को उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र से होगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए थे। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा में भी शिवसेना को भारी सफलता मिली। मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लोकसभा में शिवसेना के 7 सांसद चुने गए, जबकि विधानसभा में 60 विधायक निर्वाचित हुए। विधानसभा में शिवसेना को उबाठा की तुलना में 15 लाख 63 हजार अधिक वोट मिले। राज्य के मतदाताओं ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भरोसा जताया।

Shrikant Shinde

महानगरपालिका चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे सांसद श्रीकांत शिंदे

मुंबई में शिवसेना ने 11 सीटों पर उबाठा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें 6 सीटों पर शिवसेना के उम्मीदवार विजयी रहे। शिवसेना और मुंबई महानगरपालिका का एक भावनात्मक संबंध है। मुंबई के नागरिकों ने हमेशा धनुष-बाण को वोट देकर शिवसेना का महापौर चुना है। मुंबई महानगरपालिका पर फिर से भगवा झंडा फहराकर महायुति का महापौर बनाने का संकल्प शिवसेना ने लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरे पर निकल रहे हैं।

End of Feed