देश

सांसद श्रीकांत शिंदे का कल से शिवसंवाद दौरा, मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शिवसेना द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे मुंबई के लोकसभा वार मतदाता क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Image

महानगरपालिका चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे सांसद श्रीकांत शिंदे

Photo : Twitter

Municipal Elections: मुंबई में महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शिवसेना द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे मुंबई के लोकसभा वार मतदाता क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरे की शुरुआत शुक्रवार, 7 मार्च को उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र से होगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए थे। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा में भी शिवसेना को भारी सफलता मिली। मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लोकसभा में शिवसेना के 7 सांसद चुने गए, जबकि विधानसभा में 60 विधायक निर्वाचित हुए। विधानसभा में शिवसेना को उबाठा की तुलना में 15 लाख 63 हजार अधिक वोट मिले। राज्य के मतदाताओं ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भरोसा जताया।

मुंबई में शिवसेना ने 11 सीटों पर उबाठा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें 6 सीटों पर शिवसेना के उम्मीदवार विजयी रहे। शिवसेना और मुंबई महानगरपालिका का एक भावनात्मक संबंध है। मुंबई के नागरिकों ने हमेशा धनुष-बाण को वोट देकर शिवसेना का महापौर चुना है। मुंबई महानगरपालिका पर फिर से भगवा झंडा फहराकर महायुति का महापौर बनाने का संकल्प शिवसेना ने लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसंवाद दौरे पर निकल रहे हैं।

उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र से होगी शिव संवाद की शुरूआत

डॉ. शिंदे के इस दौरे की शुरुआत शुक्रवार को उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र से होगी। घाटकोपर में दोपहर 12 बजे घाटकोपर पूर्व, घाटकोपर पश्चिम और मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद भांडुप में दोपहर 2 बजे मुलुंड, भांडुप और विक्रोली विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। 8 मार्च को मुंबई उत्तर पश्चिम और 9 मार्च को मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। महानगरपालिका चुनाव के दृष्टिकोण से पार्टी संगठन को मजबूत करने पर इस दौरे में विशेष जोर दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने राज्य में जनसंवाद यात्रा की थी, जिससे शिवसैनिकों में जोश भर गया था और पार्टी को चुनाव में इसका लाभ मिला। इसी प्रकार, महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर शिवसंवाद दौरा पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article