प्रज्‍वल रेवन्ना के खिलाफ MP-MLA अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट; फरार चल रहा है आरोपी सांसद

Prajwal Revanna: जेडीएस सांसद प्रज्‍वल रेवन्ना के खिलाफ एक विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Prajwal Revanna: लोकसभा सांसद प्रज्‍वल रेवन्ना यौन उत्‍पीड़न से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद से ही फरार है। अब एक विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने शनिवार को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में वारंट जारी किया है, जिसमें उसके पिता और होलेनरासीपुरा विधायक एचडी रेवन्ना भी आरोपी है।

Prajwal Revanna

जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ MP-MLA अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में चार दिन की पुलिस हिरासत के बाद सात दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर हैं। एनडीए के हासन लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीन महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं, जो अभी फरार है, उसके खिलाफ इंटरपोल की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

End of Feed