उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: अहमदाबाद में सीएम धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ किए गए MoU

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 09:31 PM IST

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अहमदावाद में आयोजित रोड शो में उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू किए गए

उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु अहमदावाद में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए, जिसमें शीतल ग्रुप और कंपनी, रैंकर्स हॉस्पिटल, ज़िवाया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रल पाइप्स, वारमोरा टाइल्स, गुजरात अंबुजा एमकेसी इंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अमूल शामिल हैं।

Uttarakhand Global Investors Summit

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अहमदावाद में रोड शो

इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग, एडी मेहता लॉजिस्टिक्स, फ्रेंड्स एंड फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, पारेख वेंचर्स एलएलपी, वी मिलक इंटरप्राइजेज, आर्य ओशियन लॉजिस्टिक्स पार्क, हिंदुस्तान ऑयल इंडस्ट्रीज, सुपैक इंडस्ट्रीज, श्रीजी ग्रुप, एनबी ग्रुप, शांताकारम निगम, अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पंचकर्म होटल और रिसॉर्ट्स (ट्राइडेंट), साबरमती विश्वविद्यालय, लीला होटल और रिसॉर्ट्स, हॉप्स हेल्थकेयर, प्राइम फ्रेश, दत्त मोटर्स, नेक्सस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किए गए।

End of Feed