Moradabad News: मुरादाबाद केतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कैम्पस में छात्रों पर गिरी आकाशीय बिजली का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम बरसात से बचने के लिए टीएमयू कैम्पस स्थित पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्रों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे के कारण 2 छात्रों की हालत गम्भीर बनी हुई है ,जबकि 3 की हालत कुछ ठीक है। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है किंस तरह से ये स्टुडेंट इस हादसे का शिकार हो गए थे।
5 छात्र झुलसे; दो की हालत गंभीर
बारिश से बचने के लिए छात्रों ने ली थी पेड़ की आड़
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के टीएमयू परिसर में गुरुवार रात गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े छात्रों पर बिजली गिर गई थी। इस हादसे में 5 छात्र झुलस गए थे। हादसे से टीएमयू में हड़कंप मच गया था। सुरक्षाकर्मी और अन्य छात्रों ने झुलसे छात्रों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था जिनमें दो ही हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। बता दें, ये हादसा टीएमयू कैंपस में बने जैन मंदिर में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुई थी। रात करीब आठ बजे छात्र मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए छात्र गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरी और पांच छात्र झुलस गए।
