देश

Monsoon Updates: प्रचंड गर्मी के बीच IMD बड़ा अपडेट, जानें किन राज्यों में होगी बारिश; फिर से रफ्तार पकड़ रहा मानसून

Monsoon Updates: अगले चार-पांच दिनों में मानसून फिर अपनी रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून अब दक्षिण राज्यों से होते हुए उत्तर भारत की ओर तेजी से आ रहा है। मानसून की अरब सागर की शाखा मजबूती से गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुकी है।

Image

प्रचंड गर्मी के बीच IMD बड़ा अपडेट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Monsoon Updates: देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। इस बीच देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन उत्तर और पश्चिम इलाकों के कई राज्यों में लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पश्चिम से आने वाली हवाओं ने मौसम को प्रभावित कर रखा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिसने मानसून के रास्ते को भी रोक रखा है। बंगाल की खाड़ी में उठे रेमल चक्रवात से मानसून को जो गति मिली थी, वह अब लगभग थम गई है।

IMD

IMD

IMD ने अनुसार, 10 जून के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा है लेकिन इस बीच अच्छी बात यह है कि अब अनुकूल स्थितियां बनने लगी हैं। चार-पांच दिनों में मानसून फिर अपनी गति पकड़ सकता है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून अब दक्षिण राज्यों से होते हुए उत्तर भारत की ओर तेजी से आ रहा है। मानसून की अरब सागर की शाखा मजबूती से गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुकी है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं मानसून की वजह से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आईएमडी के अनुसार, अगले चार दिनों में मानसून ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 10 से 15 जून तक मानसून बंगाल, पूर्व बिहार और पूर्वी झारखंड तक पहुंचने की उम्मीद है।

25 जून तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून

Monsoon Updates

Monsoon Updates

वहीं, 15 से लेकर 20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड में मानसून का आगमन हो सकता है। इसके अलावा 20 से लेकर 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून प्रवेश करेगा। 25 से 30 जून के बीच मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। वहीं अरब सागर से उठने वाले मानसून के कारण गुजरात एवं राजस्थान के कुछ इलाकों समेत दक्षिणी राज्यों में अच्छी मानसूनी बारिश हो रही है। IMD के अनुसार देश में अभी तक नौ प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि शुरू में कहा गया था कि पूरे वर्ष औसत से 6 प्रतिशत ज्यादा वर्षा होगी। बता दें, भारत में जून से सितंबर के बीच मानसून सक्रिय रहता हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article