आज केरल के जरिए देश में मानसून की एंट्री, कहां-कहां होगी बारिश, उत्तर भारत में कब देगा दस्तक?

Monsoon To Enter India Today: मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल में प्रवेश कर सकता है।

Monsoon To Enter India Today: कई दिनों के इंतजार और कई बार की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) आखिरकार गुरुवार को केरल में पहुंचने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 3 जून को कहा कि मानसून के केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के साथ-साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन देश की सबसे चर्चित मौसम घटनाओं में से एक है, क्योंकि यह भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित बारिश के मौसम की शुरुआत का संकेत देता है, जो भारत की वार्षिक वर्षा का लगभग 70% प्रदान करती है।

Monsoon rain

मानसून की दस्तक

मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं

आईएमडी केरल में स्थिति पर नजर रखेगा और तीन निर्धारित मानदंडों के पूरा होने पर आधिकारिक रूप से मानसून के आगमन की घोषणा करेगा। इन मानदंडों में केरल के कम से कम 60% निर्धारित मौसम केंद्रों पर निरंतर बार, तेज हवाए और पर्याप्त बादल छाए रहना शामिल हैं। मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल में प्रवेश कर सकता है। मौसम एजेंसी ने आने वाले दिनों के मौसम का विस्तृत विवरण भी दिया है।

End of Feed