मानसून सत्र से पहले आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, खरगे, थरूर सहित कई नेता मीटिंग में मौजूद

संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर विपक्षी दलों की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक का उद्देश्य संयुक्त विपक्ष की रणनीति तय करना और केंद्र सरकार को संसद में घेरना है। कांग्रेस सरकार के कथित दो-तिहाई बहुमत के प्रयासों को रोकने के लिए सहयोगी दलों को साथ लाने में जुटी है।

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी घमासान की शुरुआत हो चुकी है। सुबह 11 बजे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास (10 जनपथ) पर अहम बैठक हो रही है। मानसून सत्र के लिए विपक्ष को एक बैनर तले लाकर कांग्रेस का मकसद संयुक्त विपक्ष के साथ सरकार को घेरना और सरकार की दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत हासिल करने की मंशा पर ब्रेक लगाना है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के अलावा, तारिक अनवर, गौरव गोसाई, के सुरेश, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी सहित कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं।

congress (4)

मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक। PTI

सत्र के दौरान केंद्र को पेपर लीक, ई-20 यानी इथेनॉल मिश्रण और चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी ने द्रमुक को मनाने की कवायद भी तेज कर दी है। खुद प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के साथ मिलकर इसके लिए मोर्चा संभाला है। बता दें कि संसद का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने वाला है, जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। यह सत्र पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद हो रहा है।

End of Feed