लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामा कर रहे सांसदों पर बिगड़े स्पीकर ओम बिरला, पीएम मोदी भी थे मौजूद

लोकसभा की बैठक बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र में कार्यवाही में गतिरोध बनाए रखने पर विपक्षी दलों के प्रति निराशा प्रकट करते हुए कहा कि नियोजित तरीके से सदन के कामकाज में व्यवधान पैदा किया गया जो लोकतंत्र और सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

लोकसभा की बैठक बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई जिसमें 12 विधेयकों को बिना चर्चा के या संक्षिप्त चर्चा के साथ पारित किया गया।लोकसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र में कार्यवाही में गतिरोध बनाए रखने पर विपक्षी दलों के प्रति निराशा प्रकट करते हुए कहा कि नियोजित तरीके से सदन के कामकाज में व्यवधान पैदा किया गया जो लोकतंत्र और सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे, लेकिन विपक्ष का शोर-शराब जारी रहा।

Lok Sabha adjourned

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (फोटो:X)

मानसून सत्र के अंतिम दिन 21 अगस्त यानी गुरूवार को सुबह 11 बजे प्रश्नकाल आरंभ होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। संसद के आखिरी दिन भी विपक्ष एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। हंगामा होता देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'माननीय सदस्यगण आज सत्र का आखिरी दिन है। अगर आप प्रश्नकाल नहीं चलाने दे रहे हैं तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।'

End of Feed