यूपी-उत्तराखंड और दिल्ली समेत देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में भारी तबाही

IMD Weather update: पहाड़ों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश की 135 सड़कें बंद हो गईं। वहीं उत्तराखंड में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 16 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं।

IMD Weather update: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का दौर जारी है। मैदानों में तो बारिश लोगों को राहत दे रही है, लेकिन मैदानी राज्यों में यह आफत बनकर बरस रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में समेत देश के 22 राज्यों में में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

IMD Rain Alert

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने यूपी और उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरजें अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि देश के कम से कम 22 राज्यों में 16 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने जिन राज्यों में ऑरेंज से लेकर येलो अलर्ट जारी किय है, उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, केरल और असम व पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं।

End of Feed