देश

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान, कोकरनाग मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। सर्च ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना ने इलाके में पैरा कमांडो को उतारा है।

Image

किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी

Photo : ANI

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन के इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ से करीब 25 किलोमीटर दूर पद्यारन में एक पुल और उसके आस-पास के इलाके की सुरक्षा कर रहे पुलिस और सेना पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की। यह वह जगह है जहां से लोग रस्सियों के सहारे चेनाब नदी पार करते हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा कि किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन के इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई है। तलाशी अभियान जारी है। यह इलाका प्रोजेक्ट हब है और 3 बड़ी बिजली परियोजनाएं यानी क्वार, केरु और पाकल-डूल बिजली परियोजना 5-10 किलोमीटर के दायरे में हैं जबकि 390 मेगावाट की डूल हस्ती परियोजना भी इसी इलाके में आती है।

वहीं एक नागरिक की भी मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई। बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चल रहा है। कोकरनाग मुठभेड़ में अभी तक दो जवानों के शहीद होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बिहार के हवलदार दीपक कुमार यादव और हिमाचल प्रदेश के एल.एन.के. प्रवीण शर्मा इस मुठभेड़ में शहीद हो गए है। अनंतनाग के कोकरनाग मुठभेड़ और गोलीबारी के बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

रक्षा मंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

कोकरनाग, अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवाद विरोधी अभियान में हमारे बहादुर और निडर भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस दुख की घड़ी में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article