देश में इस समय गर्मी से बुरा हाल है। दिल्ली समेत लगभग पूरा उत्तर भारत हीटवेब की चपेट में हैं। पानी की कमी से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे में सब गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन मानसून है कि समय से पहले आने के बाद भी गुजरात में आगे नहीं बढ़ रहा है।
गुजरात में आकर मानसून अटका
ये भी पढ़ें- Heatwave in Delhi: दिल्ली में फिर से हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी के बीच 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
गुजरात से आगे क्यों नहीं बढ़ रहा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि गुजरात में समय से चार दिन पहले 11 जून को ही दस्तक देने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण राज्य के अन्य हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है। आईएमडी के अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दी थी, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह चार दिन से आगे नहीं बढ़ पाया है।
मानसून को लेकर आईएमडी ने क्या कहा
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित अन्य भागों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक मानसून सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में पहुंच जाता है और 30 जून तक यह पूरे गुजरात को कवर कर लेता है।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिगी सेल्यस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। इस तरह यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है । रविवार को आसमान साफ रह सकता है तथा लू चलते रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
