पैसा मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है, सवाल उठे तो प्रशांत किशोर ने दिया जवाब

चुनावी रणनीतिकार के रूप में विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के नेताओं के लिए काम कर चुके किशोर ने कहा, मैंने कभी ठेकेदारी नहीं की, न कभी विधायक, सांसद बना। मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से है...

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी की फंडिंग को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि उनके पास पैसा उनकी बुद्धि के कारण आता है। किशोर ने सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पैसा मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है, मैं ठेकेदार, सांसद और विधायक तो कभी नहीं रहा। पूर्व चुनावी रणनीतिकार पीके ने पटना में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि सारा धन गुजरात जा रहा है।

Prashant kishore

प्रशांत किशोर

जद(यू) के नीरज कुमार ने लगाए आरोप

किशोर ने जद(यू) प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार द्वारा उनकी पार्टी पर लगाए गए आरोपों की ओर इशारा करते हुए कहा, लोग पूछ रहे हैं कि प्रशांत किशोर इतना पैसा कहां से ला रहे हैं। नीरज कुमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि जन सुराज पार्टी को बेंगलुरु स्थित एक धर्मार्थ संगठन द्वारा वित्त पोषित किया गया है। जद(यू) नेता ने यह भी दावा किया है कि किशोर ने उक्त संगठन को 50 लाख रुपये का दान भी दिया था और साथ ही आरोप लगाया था कि यह कर धोखाधड़ी का मामला लगत होता है।

End of Feed