अखिलेश यादव की बात सुनकर लोकसभा अध्यक्ष ने जमकर लगाए ठहाके, बोले- आप ज्ञान दे रहे हो क्या?

Budget Session: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताप पर चर्चा में भाग लेते हुए महाकुंभ में मची भगदड़, जातिगत जनगणना, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को उठाया। इस बीच, एक मौका ऐसा भी आया जब अखिलेश यादव की बात सुनकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जमकर ठहाके लगाए।

Budget Session: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताप पर चर्चा में भाग लेते हुए महाकुंभ में मची भगदड़, जातिगत जनगणना, बेरोजगारी, आगरा एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड हाईवे सहित कई मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस बीच, एक मौका ऐसा भी आया जब अखिलेश यादव की बात सुनकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जमकर ठहाके लगाए। दरअसल, अखिलेश यादव चीन का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में कांग्रेस को भी नसीहत दे दी और अखिलेश की बात सुनकर लोकसभा अध्यक्ष सहित तमाम सांसदों ने जमकर ठहाके लगाए।

Om Birla & Akhilesh Yadav

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (बाएं) और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव (दाएं)

लोकसभा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव से कहा कि आप इनको (कांग्रेस) ज्ञान दे रहे हैं क्या? इस पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया कि अध्यक्ष महोदय, अपना रास्ता तो साइकिल वाला ही है। उन्होंने आरोप लगाया, ''चीन जैसा देश जमीन और बाजार दोनों छीन रहा है। यह बात गलत हो तो सरकार आंकड़े देकर बताए।'' अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के लोग दावा करते हैं कि चीन पर कांग्रेस की नीतियों के कारण ऐसी स्थिति है तो उसका रास्ता कांग्रेस वाला क्यों है?

End of Feed