देश

Bengaluru News:'बड़े शहरों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं...', कर्नाटक के गृह मंत्री का ये कैसा 'बेतुका बयान'

Bengaluru Sexual Assault:बेंगलुरु की सड़क पर एक व्यक्ति ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और भाग गया, सीसीटीवी में घटना कैद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है, वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में यहां वहां महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं।

Image

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर

Bengaluru Sexual Assault: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में यहां वहां महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण शहर में शांति है।एक महिला से कथित छेड़छाड़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है, तो यह लोगों का ध्यान खींचती है।

मंत्री ने कहा कि वह बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को गश्त और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के लिए हर दिन निर्देश देते हैं।

वह सुड्डागुंतेपल्या में एक सुनसान जगह पर एक महिला से छेड़छाड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

मंत्री ने कहा, 'बारिश हो या सर्दी, हर स्थिति में पुलिस चौबीसों घंटे काम कर रही है। यही वजह है कि बेंगलुरु में शांति है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।'उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पुलिस आयुक्त को सतर्कता बरतने, बीट प्रणाली का नियमित रूप से पालन करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हैं।

परमेश्वर ने कहा, 'मैं उनको (पुलिस आयुक्त से) निर्देश देता हूं हर इलाके में अनुशासित और प्रभावी तरीके से गश्त होनी चाहिए। हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करते हैं। बीट प्रणाली को बेहद प्रभावी बनाया जाना चाहिए। इसीलिए मैंने पुलिस आयुक्त को इस बारे में निर्देश दिया।' पुलिस के अनुसार, तीन अप्रैल सुबह भारती लेआउट में दो महिलाएं टहल रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनमें से एक को दीवार की तरफ धकेला और उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद वह वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article