Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने को लेकर बरेली के उलेमा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए रोजा रखना फर्ज है लेकिन अगर मोहम्मद शमी मुस्लिम होकर रोज नहीं रखता है तो इस्लाम की निगाहों में वह गुनहगार है, मौलाना शहाबुद्दीन नसीहत देते हुए मोहम्मद समी से कहा कि वह अपने गुनाहों की तौबा करके रोजा को जरूर रखें क्योंकि शरीयत के मुताबिक रोजा रखना मोहम्मद शमी के लिए फर्ज कार है।
रोजा ना रखने पर कई यूजर्स ने शमी को किया ट्रोल
बता दें इससे पहले गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा था। 1 मार्च से देश में रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। मुसलमान लोग इस दौरान रोजा रखते हैं। रोजे के दौरान कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है। ऐसे में शमी को एनर्जी ड्रिंक पीता देख कुछ लोग भड़क उठे, उन्होंने सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट किए। मोहम्मद शमी अभी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान उन्हें फील्डिंग के समय जूस पीते हुए देखा गया था। इसका मतलब शमी ने रोजा नहीं रखा था। इस पर कई यूजर्स उनकी प्रशंसा भी कर रहे थे कि उन्होंने देश को पहले आगे रखा, लेकिन कुछ लोग उनके लिए नेगेटिव पोस्ट भी कर रहे थे। एक यूजर ने हाशिम आमला का उदाहरण देते हुए पोस्ट किया कि आपको हाशिम अमला की शानदार पारी से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने रोजा रखते हुए कई शानदार पारी खेली है।
