मोदी अपना वादा निभाता है, सही वक्त पर होंगी सही चीजें, जम्मू-कश्मीर में बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट है और वह चाहते हैं कि यह सुंदर और समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति का माहौल है और हमने पर्यटन पर इसका असर देखा है।

PM Modi in Jammu Kashmir: सोनमर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीतिक रूप से अहम जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद एक बैठक में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादे निभाएंगे और सही समय पर सही चीजें होंगी। उनकी टिप्पणी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग के तुरंत बाद आई। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग का जिक्र किए बिना पीएम मोदी ने कहा, आपको विश्वास करना होगा कि यह मोदी है और वह अपना वादा निभाता है। हर चीज का एक सही समय होता है और सही चीजें सही समय पर होंगी।

PM Modi in JK

कश्मीर में पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट है और वह चाहते हैं कि यह सुंदर और समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति का माहौल है और हमने पर्यटन पर इसका असर देखा है। कश्मीर आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी जल्द ही ट्रेन से जुड़ेगी और इसे लेकर लोगों में उत्साह है। पीएम मोदी ने उन सात लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जो पिछले साल अक्टूबर में यहां जेड-मोड़ सुरंग के पास एक आतंकवादी हमले में मारे गए थे।

End of Feed