देश

India-Bangladesh: ढ़ाका में भारतीय राजनयिक को बुलाने पर भारत ने बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब

India summons top Bangladesh diplomat: ढाका द्वारा भारत के उच्चायुक्त को तलब किए जाने के एक दिन बाद भारत ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को तलब किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

India summons top Bangladesh diplomat: ढाका द्वारा भारत के उच्चायुक्त को तलब किए जाने के एक दिन बाद भारत ने बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को तलब किया है, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने सोमवार को बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को तलब किया।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय द्वारा ढाका में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किए जाने के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेशी राजनयिक को तलब किया।

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'बांग्लादेश के विदेश सचिव राजदूत मोहम्मद जशीम उद्दीन ने रविवार को विदेश मंत्रालय में अपने कार्यालय में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के समक्ष बांग्लादेश-भारत सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल की हालिया गतिविधियों पर बांग्लादेश सरकार की गहरी चिंता व्यक्त की।'

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय द्वारा बुलाए जाने के बाद नूरल इस्लाम को साउथ ब्लॉक से बाहर निकलते देखा गया।

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा तनाव उस समय बढ़ गया जब ढाका ने आरोप लगाया कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने का प्रयास कर रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article