खामेनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता...सोनिया गांधी ने केंद्र को घेरा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले और अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या को लेकर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। सोनिया ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता है...

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले और अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या को लेकर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। सोनिया ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता है और इससे भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि जब संसद बजट सत्र के दूसरे भाग में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के टूटने पर सरकार की चिंताजनक चुप्पी पर खुलकर और बिना किसी लाग-लपेट के बहस होनी चाहिए।

Sonia gandhi

ईरान युद्ध पर भारत में सियासी रार, सोनिया ने मोदी सरकार को घेरा

राष्ट्राध्यक्ष की हत्या अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक गंभीर दरार का प्रतीक

End of Feed