पहलगाम हमला: पाकिस्तान पर मोदी सरकार की सबसे बड़ी स्ट्राइक, आतंकी देश का दाना-पानी बंद, जानिए CCS बैठक के 5 बड़े फैसले

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम हमले को लेकर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति को दी गई जानकारी में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को उजागर किया गया। दुनिया भर की कई सरकारों से समर्थन और एकजुटता की मजबूत अभिव्यक्ति मिली है।

Five Decisions Of CCS Meeting: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार एक्शन में आ गई है और उसने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक के सबसे कठोरतम फैसले लिए हैं। ढाई घंटे तक चली मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने अब तक का सबसे सख्त फैसला लेते हुए पाकिस्तान को ऐसा झटका दिया है जिसके बारे में उसने कल्पना भी नहीं की होगी।

CCS meting

सीसीएस के बड़े फैसले

CCS की बैठक के 5 बड़े फैसले लिए गए

1. सिंधु जल संधि (1960) स्थगित

End of Feed