देश

मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोलेगी मोदी सरकार, जानिए क्या होगा फायदा

मणिपुर में मंगलवार से 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खुल जाएंगे। नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के खुल जाने से हिंसाग्रस्त मणिपुर में आम लोगों को काफी फायदा होगा।

Image

अमित शाह ने मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोलने का किया ऐलान

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मणिपुर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
  • 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोले जाएंगे
  • आठ भंडार घाटी में और शेष आठ पर्वतीय क्षेत्र में होंगे

हिंसाग्रस्त मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोले जाएंगे। इसकी घोषणा सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की है। अमित शाह ने कहा कि मंगलवार से ये भंडार राज्य में खोल दिए जाएंगे। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।

कहां-कहां खुलेंगे केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय आम लोगों को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए मणिपुर में 16 नए केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार खोलेगा। शाह ने बताया कि 16 में से आठ भंडार घाटी में और शेष आठ पर्वतीय क्षेत्र में होंगे। शाह ने यह भी कहा कि मौजूदा 21 भंडार के अलावा ये भंडार मंगलवार से आम लोगों के लिए भी खोल दिए जाएंगे।

किसे होगा फायदा

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के अनुरूप गृह मंत्रालय मणिपुर के लोगों को उचित मूल्य पर वस्तुएं उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा- ‘‘अब केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार 17 सितंबर 2024 से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। 21 मौजूदा भंडारों के अलावा 16 नए भंडार खोले जाएंगे। 16 नए भंडार में से आठ घाटी में और बाकी आठ पर्वतीय इलाकों में होंगे।’’

जारी है मणिपुर में हिंसा

मणिपुर के घाटी वाले जिलों में बहुसंख्यक मेइती आबादी रहती है, जबकि पर्वतीय इलाकों में आदिवासी कुकी समुदाय रहता है। पिछले साल तीन मई से मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है। हिंसा में कुकी और मेइती समुदायों के 220 से अधिक लोग और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'