Mahila Suraksha Yojana: मोदी सरकार ने महिला सुरक्षा योजना को 2025-26 तक जारी रखने का फैसला किया

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 21, 2024, 11:45 PM IST

Mahila Suraksha Yojana: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान 1,179.72 करोड़ रुपये की कुल लागत पर 'महिलाओं की सुरक्षा' योजना के कार्यान्वयन को जारी रखने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Mahila Suraksha Yojana: केंद्र सरकार ने 'महिला सुरक्षा' योजना को 2025-26 की अवधि तक जारी रखने का फैसला किया। सरकार ने बुधवार को वर्ष 2021-22 में शुरू हुई इस योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया, जिसकी कुल लागत 1,179.72 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

End of Feed