Nuh Hinsa Update: नूंह में कितने बदले हालात? हिंसा के दो हफ्ते बाद इंटरनेट बहाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 14, 2023, 07:49 PM IST

Nuh Violence Update: नूंह में हिंसा के दो हफ्ते बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले नूंह पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नूंह की अनाज मंडी में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

Haryana News: नूंह में हिंसा के दो हफ्ते बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी। बाद में निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। हरियाणा के नूंह में स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हालांकि जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं हैं। नूंह में दो सप्ताह पहले सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं।

nuh update

नूंह में हिंसा के दो हफ्ते बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल।

हिंसा के बाद से पूरी तरह बंद थी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं

सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी। बाद में निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में हुईं झड़पों में दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा की आग गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी। हिंसा प्रभावित इलाकों में अब बाजार खुले हैं और लोग वहां जा रहे हैं।

End of Feed