मणिपुर में सीएम बीरेन के कार्यक्रम वाली जगह को भीड़ ने फूंका, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 09:47 AM IST

जिला प्रशासन ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हिंसा के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द किया गया है या नहीं।

Manipur CM Event Venue Ablazed: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के चुराचांदपुर जिले में होने वाले कार्यक्रम से ठीक पहले भारी तनाव फैल गया है। शुक्रवार को राज्य के चुराचांदपुर जिले में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर भीड़ ने तोड़फोड़ की और इसे आग लगा दी। मुख्यमंत्री आज जिम और खेल सुविधा का उद्घाटन करने वाले थे। घटना के बाद इंटरनेट पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है और चुराचांदपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। आक्रोशित भीड़ को आयोजन स्थल के अंदर कुर्सियों और अन्य सामान को भी तोड़ डाला और नवनिर्मित जिम के खेल उपकरणों में भी आग लगा दी।

Manipur CM Venue Ablazed

मणिपुर में सीएम बीरेन के कार्यक्रम वाली जगह को भीड़ ने फूंका

सैकड़ों कुर्सियां आग के हवाले

End of Feed