परिसीमन पर केंद्र के प्रस्ताव के खिलाफ स्टालिन का मोर्चा, 7 राज्यों के CM को लिखा पत्र, बोले-एकजुट होने की जरूरत

MK Stalin : केंद्र सरकार के परिसीमन योजना के खिलाफ मोर्चा खोल चुके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दक्षिण के राज्यों सहित सात प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा स्टालिन ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब के अपने समकक्षों को लिखे पत्र में उनसे सहयोग की मांग की है।

MK Stalin : केंद्र सरकार के परिसीमन योजना के खिलाफ मोर्चा खोल चुके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दक्षिण के राज्यों सहित सात प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा स्टालिन ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब के अपने समकक्षों को लिखे पत्र में उनसे सहयोग की मांग की है। स्टालिन ने कहा है कि केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव के खिलाफ एक संयुक्त एक्शन कमेटी बनाए जाने की बात कही है। राज्यों को आगाह करते हुए सीएम ने कहा कि परिसीमन का यह प्रस्ताव तमिलनाडु जैसे राज्यों का प्रभाव कम कर सकता है क्योंकि देश के बेहतर भविष्य के लिए तमिलनाडु ने अपनी आबादी पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया है।

MK Stalin

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन।

पहले हो चुके परिसीमन का हवाला दिया

अपने इस पत्र में स्टालिन ने देश में पहले हो चुके परिसीमन का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि देश में परिसीमन 1952,1963 और 1973 में हुआ। इसके बाद यह 42वें संशोधन के जरिए यह प्रक्रिया 1976 में रोक दी गई। यह रोक 2000 की जनगणना तक कायम रही। साल 2002 में यह रोक फिर बढ़ा दी गई और कहा गया कि 2016 की जनगणना के बाद इसे कराया जाएगा। हालांकि, 2021 की जनगणना में देरी की वजह से परिसीमन की प्रक्रिया पहले कराई जा सकती है।

End of Feed