Mizoram Landslide: मिजोरम में इनदिनों बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड की वजह से कोनपुई में बना बनाया एक नया रेलवे स्टेशन ढह गया है। यहां 20 अगस्त से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिस वजह से पूर्वोत्तर राज्य में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। इस बारे में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा का कहना है कि मिजोरम में कावनपुई रेलवे स्टेशन लैंडस्लाइ के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, इस में कोई हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना
बता दें कि घटना बुधवार, 28 अगस्त को हुई। मिजोरम में बारिश का हाल देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आइजोल जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया कि आइजोल शहर और उसके आसपास के गांवों के कई इलाकों में लैंडस्लाइड और लैंडस्लाइड चट्टानें गिरने की मामले सामने आ रहे हैं। जिले के कुछ क्षेत्रों में अभी भी लैंडस्लाइड होने की संभावना है।
इन जगहों पर हुआ लैंडस्लाइड
पिछले हफ्ते भी भारी बारिश की वजह से आइजोल और केलासिब जिलों में कुछ दिनों तक स्कूलों को बंद रखा गया था। बुधवार 28 अगस्त को भारी बारिश की वजह से आइजोल और राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ सड़कों पर लैंडस्लाइडिंग हुई है। हालांकि, इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचने की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के मुताबिक इस साल मार्च से राज्य भर में लैंडस्लाइड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 42 लोगों की जान गई है।
लैंडस्लाइड के बाद नोटिस जारी
मिजोरम में हुए लैंडस्लाइड के बाद नोटिस जारी किया गया है, जिसमें जिलों में खराब मौसम की स्थिति और भारी बारिश के कारण स्कूलों को बंद रखा जाना है। आइजोल जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस में यह भी कहा गया है कि आइजोल शहर और उसके आसपास के गांवों के कई इलाकों में लैंडस्लाइड की बनी हुई है।
