देश

Mithun Chakraborty : अस्पताल से छुट्टी के बाद मिथुन ने बताया-PM मोदी ने उन्हें फोन पर क्यों डांटा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 06:54 AM IST

Mithun Chakraborty Health: गत 10 फरवरी को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद 73 साल के अभिनेता को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिथुन के शरीर की एमआरआई सहित कई टेस्ट हुए।

Image

मिथुन चक्रवर्ती स्वास्थ्य।

Photo : PTI

Mithun Chakraborty Health: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। भाजपा नेता ने का कि 'वह पूरी तरह से ठीक हैं' और जल्द ही अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर देंगे। गत 10 फरवरी को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद 73 साल के अभिनेता को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिथुन के शरीर की एमआरआई सहित कई टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य की बारीकी से जांच हुई

अस्पताल से डिस्चार्ज रोने से पहले डॉक्टरों की एक टीम ने उनके स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद मिथुन ने कहा कि अभी उन्हें कोई समस्या नहीं है। वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी खाने पीने की आदतों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। मैं जल्द काम करना शुरू कर सकता हूं, हो सकता है कि कल से।'

350 फिल्मों में काम कर चुके हैं मिथुन

अभिनेता ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होने पर उन्हें डांट पिलाई। रविवार सुबह भाजपा नेता दिलीप घोष भी अस्पताल में मिथुन से मिले। मिथुन हिंदी, बंगाली, ओडिया, भोजपुरी एवं तमिल सहित करीब 350 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है। मिथुन तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

मिथुन पूरी तरह से स्वस्थ और सक्रिय हैं-अधिकारी

इससे पहले एक अधिकारी ने कहा, ‘वरिष्ठ डॉक्टरों, एक फिजियोथेरेपिस्ट, एक स्पीच थेरेपिस्ट और अन्य विशेषज्ञों ने आज सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की। वह स्थिर, पूरी तरह से सचेत, स्वस्थ और सक्रिय हैं। हम उनके कुछ परीक्षण करने के बाद तय करेंगे कि उन्हें आज छुट्टी देनी है या नहीं।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!