दोस्त से फोन पर की बात तो पिता ने 18 दिन में 5 बार किया दुष्कर्म, मां ने खींची नग्न तस्वीरें, कच्छ में रिश्तों पर कलंक

गुजरात के कच्छ में दोस्त से फोन पर बात करने को लेकर एक नाबालिग के साथ उसके खुद के माता-पिता द्वारा दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके पिता ने 18 दिनों में 5 बार मां की मौजूदगी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल माता-पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कच्छ के अंजार में एक नाबालिग लड़की ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता ने 15 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच उसकी मां की मौजूदगी में उसके साथ पांच बार रेप किया। आरोप है कि दोस्त से फोन पर बात करते पकड़े जाने के बाद उसे घर में बंद करके पीटा गया और उसके बाद ये वारदातें हुईं। उसने यह भी आरोप लगाया है कि माता-पिता दोनों ने जबरन उसके कपड़े उतारे और एक वारदात के दौरान मां ने उसकी नग्न तस्वीरें खींचीं। पुलिस ने माता-पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

कच्छ में खुद की बेटी से की दरिंदगी।

कच्छ में खुद की बेटी से की दरिंदगी।

फोन पर बात को लेकर शुरू हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे लड़की घर पर अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। मां ने उसे देखा और पूछा कि वह किससे बात कर रही है। करीब आधे घंटे बाद पिता काम से खाना खाने घर आए। दोपहर करीब 2:30 बजे, जब वे खाना खा रहे थे, तब मां ने उन्हें बताया कि बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करती है।

लड़की का आरोप है कि इसके बाद पिता ने उसके साथ मारपीट की, खाना-पीना बंद कर दिया और उसे घर में बंद कर दिया। उसके अनुसार, उस शाम उसे खाना नहीं दिया गया और रात करीब 12 बजे तक उसे पीटा जाता रहा।

End of Feed