माइंड रीडर सुहानी शाह (Mind Reader Suhani Shah) और बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों मीडिया में खासे छाए हुए हैं वहीं सुहानी शाह ने माइंड रीडिंग को लेकर खुलासे किए उनका कहना है कि माइंड रीडिंग कोई चमत्कार नहीं है बल्कि एक कला है।
सुहानी शाह ने आगे कहा कि माइंड रीडिंग करना एक कला है, साथ ही उन्होंने कहा कि वो ये नहीं कहेंगी की धीरेंद्र शास्त्री एक माइंड रीडर है, उन्होंने कहा धर्म और कला दो अलग-अलग चीजें है साथ ही उन्होंने कहा कि आस्था में बहुत शक्ति होती है।
गौर हो कि माइंड रीडर सुहानी शाह लोगों का दिमाग पढ़कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को चुनौती दे रही हैं लोग भी सुहानी शाह के इस करतब को देखकर काफी हैरान हैं।
सुहानी शाह एक माइंड रीडर, लाइफ कोच और हिप्नोथेरेपिस्ट हैं और उनकी खासी चर्चा होती रहती है, उनका जन्म जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर जिले में हुआ था, सुहानी ने अपना पहला मैजिक शो 1997 में ही बेहद कम उम्र में किया था उनको जादू परी की उपाधि भी मिली है, सुहानी माइंड रीडिंग की क्लास भी देती हैं।
