देश

Suhani Shah ने किया Anchor का Mind Read, माइंड रीडिंग पर किया ये अहम खुलासा-VIDEO

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 6, 2023, 08:20 PM IST

Mind Reader Suhani Shah: माइंड रीडर सुहानी शाह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, Mind Reader सुहानी शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की और माइंड रीडिंग को लेकर तमाम सवालों के जवाब दिए, इस दौरान सुहानी ने एंकर का भी माइंड रीड किया।

माइंड रीडर सुहानी शाह (Mind Reader Suhani Shah) और बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों मीडिया में खासे छाए हुए हैं वहीं सुहानी शाह ने माइंड रीडिंग को लेकर खुलासे किए उनका कहना है कि माइंड रीडिंग कोई चमत्कार नहीं है बल्कि एक कला है।

सुहानी शाह ने आगे कहा कि माइंड रीडिंग करना एक कला है, साथ ही उन्होंने कहा कि वो ये नहीं कहेंगी की धीरेंद्र शास्त्री एक माइंड रीडर है, उन्होंने कहा धर्म और कला दो अलग-अलग चीजें है साथ ही उन्होंने कहा कि आस्था में बहुत शक्ति होती है।

गौर हो कि माइंड रीडर सुहानी शाह लोगों का दिमाग पढ़कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को चुनौती दे रही हैं लोग भी सुहानी शाह के इस करतब को देखकर काफी हैरान हैं।

सुहानी शाह एक माइंड रीडर, लाइफ कोच और हिप्नोथेरेपिस्ट हैं और उनकी खासी चर्चा होती रहती है, उनका जन्म जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर जिले में हुआ था, सुहानी ने अपना पहला मैजिक शो 1997 में ही बेहद कम उम्र में किया था उनको जादू परी की उपाधि भी मिली है, सुहानी माइंड रीडिंग की क्लास भी देती हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article