देश

पुणे में युद्धाभ्यास, भारतीय सेना ने दिखाया दमखम, अफ्रीकी देशों के सैनिकों को सिखाए गुर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 10:23 AM IST

भारतीय सेना ने पुणे के मिलिट्री बेस पर युद्धाभ्यास किया। अफ्रीकी सेना के जवानों को आतंकवाद से निपटने के गुर सिखाए। साथ ही तकनीक के सहारे युद्ध लड़ने पर फोकस किया गया।

पुणे के मिलिट्री बेस पर इंडिया अफ्रीका वॉर एक्सरसाइज के दौरान भारतीय जवानों ने अफ्रीकी सेना के जवानों को आतंकवाद से निपटने के गुर सिखाए। इस दौरान युद्धाभ्यास में तकनीक के सहारे युद्ध लड़ने पर फोकस किया गया। इस दौरान आतंकियों से निपटने का अभ्यास भी किया गया। अभ्यास के दौरान आतंकवादियों की जानकारी जुटाने के लिए ड्रोन की मदद ली गई और फिर आतंकियों के इलाके में हैलीकॉप्टर के जरिए जवान उतरते हैं और फिर एक्शन शुरू होता है और चंद पलों में ही आतंकवादियों का काम तमाम कर दिया जाता है।

दूसरी ओर नॉर्थ कोरिया से तनातनी के बीच इन दिनों अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं समुद्र में युद्धाभ्यास कर रही हैं। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के करीब 30 वॉरशिप, 70 एयरक्राफ्ट और सैनिक शामिल हैं। इस युद्धाभ्यास की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें समुद्र में युद्ध जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। समुद्र के बीच से ही शिप से दुश्मन पर गोले बरसाने का भी अभ्यास किया जा रहा है। इसके अलावा समुद्र तट पर पहुंचते ही सेना भी मोर्चा संभाल लेती है। गोलों के थर्राने वाली आवाज तो कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बना देते हैं कि जैसे युद्ध ही हो रहा हो। युद्धाभ्यास में अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ओर से अत्याधुनिक हथियार और जंगी जहाजों का इस्तेमाल किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article