'मिधिली' मचाएगा बड़ी तबाही? वीकेंड पर भारत के इन हिस्सों पर दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, जानिए IMD का अपडेट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 17, 2023, 04:46 PM IST

Midhili Cyclone Latest Update: चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और शुक्रवार रात के दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ खेपुपारा के करीब बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

Midhili Cyclone Latest Update: चक्रवाती तूफान 'मिधिली' आज यानी शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) रात बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है। साथ ही बताया गया है कि फिलहाल यह उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर है।

midhili cyclone

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

विभाग की भविष्यवाणी है कि ताजा पूर्वी लहर के चलते 19 और 20 नवंबर को तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर गुरुवार का गहरा दबाव शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "मिधिली" में बदल गया।

End of Feed