देश

हमेशा पीएम मोदी के दिल में रहता है मध्यम वर्ग, अमित शाह ने आम बजट को जमकर सराहा

बजट पेश होने के बाद अमित शाह ने कहा कि बजट में किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक और पोषण एवं स्वास्थ्य, स्टार्टअप से लेकर नवाचार और निवेश तक, हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा है।

Image

अमित शाह ने बजट को सराहा

Photo : ANI

Amit Shah congratulates PM Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम बजट की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट एक विकसित देश के निर्माण के लिए मोदी सरकार के सपने का खाका है और मध्यम वर्ग हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में रहता है। शाह ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने के बाद कहा कि बजट में किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक और पोषण एवं स्वास्थ्य, स्टार्टअप से लेकर नवाचार और निवेश तक, हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा है।

शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 12 लाख रुपये की आय तक शून्य आयकर। प्रस्तावित कर छूट मध्यम वर्ग का वित्तीय कल्याण सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को बधाई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को व्यापक और दूरदर्शी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि बजट 2025, हर क्षेत्र में विकसित और सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार के दृष्टिकोण का खाका है।

बता दें कि मध्यम वर्ग को राहत देते हुए सीतारमण ने अपने सुधारवादी बजट के हिस्से के रूप में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आयकर से छूट दी और कर स्लैब में भी फेरबदल की घोषणा की।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article