देश

मानहानि केस में संजय राउत दोषी करार, अदालत ने सुनाई 15 दिन जेल की सजा, 25 हजार रुपये जुर्माना भी ठोका

इस मामले में कोर्ट ने संजय राउत को 15 दिन की जेल का आदेश सुनाया और साथ ही उन पर 25,0000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Image

संजय राउत को सजा

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मानहानि के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत दोषी को ठहराया गया
  • भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया ने दर्ज कराया था मामला
  • कोर्ट ने संजय राउत को 15 दिन जेल का आदेश सुनाया, 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Sanjay Raut: मानहानि के एक मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मझगांव ने भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी डॉ. मेधा किरीट सोमैया की शिकायत पर मानहानि मामले में संजय राउत को दोषी ठहराया है। डॉ. मेधा किरीट सोमैया के वकील विवेकानंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संजय राउत को 15 दिन की जेल का आदेश सुनाया और साथ ही उन पर 25,0000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

क्या है मामला?

पिछले साल, मेधा सोमैया ने यह दावा करते हुए अदालत का रुख किया था कि राउत ने निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाया हैं कि वह और उनके पति मुंबई के पास मीरा भयंदर इलाके में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव से संबंधित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (आपराधिक मानहानि) के तहत राउत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की, जो शिव सेना के उद्धव ठाकरे गुट से हैं।

किरीट सोमैया ने क्या कहा?

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत को दोषी ठहराए जाने पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि संजय राउत को 15 दिन की कैद की सजा सुनाई गई है, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्हें यह राशि शिकायतकर्ता प्रोफेसर डॉ. मेधा सोमैया को अदा करनी होगी।

मेधा सोमैया ने कहा, लगाए गए अपमानजनक आरोप

मेधा सोमैया ने वकील विवेकानंद गुप्ता के माध्यम से दायर अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार और पूरी तरह से अपमानजनक आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राउत ने उन पर मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था, आरोपी द्वारा मीडिया को दिए गए बयान अपने आप में मानहानिकारक हैं। ये बयान आम जनता की नजर में मेरे चरित्र को खराब करने के लिए दिए गए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article