देश

हमलों में हमने 100 से अधिक आतंकी मारे, IAF ने शानदार काम किया, PAK के 35-40 जवान मारे गए , 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की PC

Indian Army PC on Operation Sindoor: थलसेना प्रमुख ने 10 मई को हुई डीजीएमओ वार्ता के तहत बनी सहमति के उल्लंघन होने की स्थिति में 'काइनेटिक डोमेन' यानी जवाबी कार्रवाई के लिए सेना के कमांडरों को पूरी छूट दे दी है। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर किसी भी तरह के उल्लंघन पर सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देगी।

Image

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की पीसी।

Indian Army PC on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भारतीय सेना के तीनों अंगों सेना, वायु सेना और नौसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। इस पीसी को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकियों को सजा देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च हुआ। इसके तहत पाकिस्तान में आतंकियों और आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हमने 100 से ज्यादा आतंकी मारे। यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। हमने PoK और पाकिस्तान में चलने वाले आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। सेना ने कहा कि हमने कई ठिकानों की पहचान की थी। हमें आभास हुआ कि इनमें से कई को समय रहते खाली कर दिया गया था। अंततः हमने नौ ठिकानों को चुना। मुरिदके एक प्रमुख अड्डा था, जहाँ कसाब और हेडली को ट्रेनिंग दी गई थी। हमने पूरी तरह से चौंका देने वाला हमला किया। सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय वायुसेना ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की PC की बड़ी बातें

-हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं और वे वापस आए

-हमने जो लक्ष्य चिन्हित किए थे, उसे हासिल किए

-फाइटर जेट्स को भारत में घुसने से रोका

-हमने पाकिस्तान के कुछ फाइटर जेट गिराए हैं

-आतंकियों के कैंप पर कार्रवाई संभव है

-पाक ने सीजफायर तोड़ा तो उसे करारा जवाब मिलेगा

-सेना को जवाब कार्रवाई करने की छूट दी गई है

-आज रात हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे

-पाकिस्तान सीजफायर चाहता था

-पाक के डीजीएमओ ने बातचीत की गुहार लगाई

-10 मई को पाक के डीजीएमओ का फोन आया

-सरगोधा एयरफील्ड पर भी हमला किया

-आरिफवाला एयर डिफेंस रडार भी तबाह

-पाकिस्तान के तीन रडार सिस्टम उड़ाए

-डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के ड्रोन मार गिराए गए

-पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खुला रखा

-बचने के लिए पाक ने लोगों को ढाल बनाया

-पाकिस्तान के 35-40 जवान मारे गए

-हमले में रहीम यार खान एयरबेस तबाह

-चकलाला में पाकिस्तान का एयरबेस भी ध्वस्त

-वायु सेना ने पाक को करारा जवाब दिया

-डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के ड्रोन मार गिराए गए

-पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खुला रखा

-बचने के लिए पाक ने लोगों को ढाल बनाया

-पाकिस्तान के 35-40 जवान मारे गए

-सभी आतंकी ठिकानों पर बहुत सटीक टारगेट किया गया

-आतंकी ठिकानों पर हमने गाइडेड हथियारों से हमला किया

-पाकिस्तान ने हमला करने के लिए श्रीनगर से कच्छ तक ड्रोन भेजे

-पाकिस्तान की तरफ से हमारी तरफ सैकड़ों ड्रोन आए

-सात और आठ मई की रात हम पर सीधा हमला किया गया

-8 और 9 मई की रात पाक ने सैकड़ों ड्रोन हमला करने के लिए भेजे

-बहावलपुर में आतंकी कैंप तबाह होने की तस्वीर भी दिखाई गई

-सेना ने तीन बड़े आतंकियों का खात्मा किया

-ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल

-जहां हेडली रहा, वहां हमला किया गया

-सेना ने हमले में तबाह हुए आतंकी ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरें दिखाईं

-मुदीरके में आतंकी ठिकाना पूरी तरह ध्वस्त किया

-मुरीदके में 5 मिसाइलें दागी गईं

-हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए

IC-814 की हाइजैकिंग में शामिल आतंकी मारे गए

सेना ने अपनी पीसी में बताया कि मारे गए आतंकियों में यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकी शामिल थे, जो IC-814 की हाइजैकिंग और पुलवामा विस्फोट में शामिल थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया, और हमारे दुश्मन की बौखलाहट और अस्थिर प्रतिक्रिया स्पष्ट थी — उन्होंने कई नागरिकों, आबाद गांवों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया, जिससे कई निर्दोष लोगों की जान चली गई।

शनिवार को लागू हुआ सीजफायर

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को साढ़े पांच सीजफायर लागू हुआ लेकिन इसके करीब साढ़े तीन घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन हुआ। इसे लेकर भारतीय सेना ने स्थिति की समीक्षा की। भारतीय सेना ने बताया कि शनिवार की रात को संघर्ष विराम और वायु क्षेत्र उल्लंघन की घटनाओं के बाद भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर तैनात सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

सेना को जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट

थलसेना प्रमुख ने 10 मई को हुई डीजीएमओ वार्ता के तहत बनी सहमति के उल्लंघन होने की स्थिति में 'काइनेटिक डोमेन' यानी जवाबी कार्रवाई के लिए सेना के कमांडरों को पूरी छूट दे दी है। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर किसी भी तरह के उल्लंघन पर सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देगी। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका सेना जवाब दे रही है। इसके साथ ही सेना को जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी गई है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई 'अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।'

तीन दिनों तक चला संघर्ष

उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया।

'एक्ट ऑफ वार' मानेगा भारत

इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। केंद्र सरकार के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अंदाज में जवाब भी दिया जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article