देश

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कह दी ये बात

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की बेटी आयरा ने होली मनाई जिस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अगर शमी की बेटी बालिग है शरीयत जानती है तो गुनाह है।

Image

शमी की बेटी के होली खेलने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी आयरा ने होली मनाई जिस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अगर शमी की बेटी बालिग है शरीयत जानती है तो गुनाह है अगर होली पर कोई गैर मुस्लिम जो की शरीयत जानता है होली खेलता है तो वह गुनाह करता है। इस बीच हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि भी विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि बेटी आयरा की होली वाली तस्वीर उसकी मां और मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने शेयर की थी, लेकिन रमजान की बात करते हुए कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने इस घटना पर कहा कि ऐसी सोच और ऐसे लोगों के महिमामंडन की बजाय उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए। स्वामी चक्रपाणि ने हसीन जहां का भी बचाव किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस होली को पूरा विश्व मना रहा है, भारत में कुछ कट्टरपंथी ऐसे हैं जो मोहम्मद शमी के होली खेलने पर इस्लाम का हवाला देकर कह रहे हैं कि इसको इस्लाम से खारिज कर देना चाहिए। कहा जा रहा है कि मुस्लिम समाज से होते हुए भी रमजान के पाक महीने में होली कैसे खेली जा सकती है। कोई मुसलमान होली नहीं खेल सकता है।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के समय भी ट्रोल हो गए थे शमी

बता दें, इसके पहले जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला था, तब मोहम्मद शमी काफी ट्रोल किए गए थे। मैच के समय शमी की एनर्जी ड्रिंक पीते तस्वीर आई थी। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन समेत कई मुस्लिम धर्मगुरु सामने आए, जिन्होंने मोहम्मद शमी के रोजा न रखने की आलोचना की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article