मथुरा हादसे के बाद संतों ने शुरू की अनोखी पहल, नदी में उतरकर लोगों को दिया बड़ा संदेश

Mathura Boat Accident: मथुरा नाव हादसे के बाद अयोध्या के संतों ने सरयू नदी पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। वे लाइफ जैकेट पहनकर लोगों को सुरक्षित नाव यात्रा के नियम समझा रहे हैं।

Mathura Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाल ही में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद अब जागरूकता बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। अयोध्या के संतों ने इस घटना से सबक लेते हुए लोगों को सतर्क करने के लिए खास अभियान (Ayodhya saints campaign) चलाया है। यह अभियान सरयू नदी (Saryu River) के किनारे चलाया जा रहा है, जहां संत खुद लाइफ जैकेट पहनकर नाव में सवार हो रहे हैं और लोगों को सुरक्षा के नियम समझा रहे हैं। संत भजन गाते हुए नदी में घूमते हैं और यात्रियों को बताते हैं कि नाव यात्रा के दौरान सावधानी बहुत जरूरी है। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि हमेशा लाइफ जैकेट पहनें, नाव में ज्यादा भीड़ न करें और नाविक भी नाव को धीरे और संभलकर चलाएं। संतों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Mathura boat accident

भजन के साथ सुरक्षा का संदेश (Photo: ANI)

हादसे में अब तक 13 लोगों की हो चुकी मौत

दरअसल, यह अभियान मथुरा में हुए हादसे के बाद शुरू किया गया है। Yamuna River में वृंदावन के पास एक नाव पलट गई थी, जिसमें कई श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु नाव से नदी पार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, नाव तेज गति से चलाई जा रही थी और संतुलन बिगड़ने के बाद वह पुल के ढांचे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग, नाविक और गोताखोर तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

End of Feed