महादेव बेटिंग एप का मास्टरमाइंड दुबई में गिरफ्तार, अगले 10 दिन के अंदर लाया जा सकता है भारत, ED ने दी जानकारी

Mahaveda Betting App: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानकारी दी कि महावेद बैटिंग एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को UAE से जल्द भारत लाया जा सकता है। बता दें, इससे पहले इस मामले में कई बड़ी हस्तियों को भी समन जारी किया गया था।

Mahaveda Betting App: दिसंबर 2023 में महावेद बैटिंग एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को UAE में हिरासत में ले लिया गया था, तक से वो दुबई पुलिस की कस्टडी में ही है। ED के एक्शन पर 2023 में सौरभ चंद्राकर को दुबई में पुलिस ने डिटेन किया था। ईडी सुत्रो का कहना है की अब लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और अगले 10 दिनों में उसे भारत डिपोर्ट कर लिया जाएगा।

Saurabh Chandrakar

जल्द भारत लाया जायेगा महादेव बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर

बता दें, दुबई से अपने प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल द्वारा संचालित महादेव सट्टेबाजी ऐप ने कई जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है। कई अवैध सट्टेबाजी ऐप लॉन्च किए गए थे जो हजारों करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के साधन के रूप में काम करते थे। चंद्राकर की पार्टियों में प्रदर्शन करने या भाग लेने वाले शीर्ष हस्तियों को भी ईडी ने पहले समन भेजा था।

End of Feed