भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, अमेरिका से लाया गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट से NIA मुख्यालय पहुंचा

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण भारत के कूटनीति की एक बड़ी जीत है। एनआईए की टीम राणा को हिरासत में लेकर उससे मुंबई हमलों और उसकी साजिश के बारे में पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में राणा अहम जानकारी दे सकता है। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है।

Tahawwur Rana : मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा गुरुवार को भारत पहुंच गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम उसे विशेष विमान के जरिए लेकर दिल्ली आई। दिल्ली एयरपोर्ट के पास सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है। एयरपोर्ट से ही उसे NIA मुख्यालय लाया गया। एयरपोर्ट से लेकर एनआईए मुख्यालय तक ग्रीम कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही रास्ते में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। दिल्ली में उसे तिहाड़ जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच स्पेशल सेल में रखा जाएगा। राणा का प्रत्यर्पण भारत के कूटनीति की एक बड़ी जीत है। एनआईए की टीम राणा को हिरासत में लेकर उससे मुंबई हमलों और उसकी साजिश के बारे में पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में राणा अहम जानकारी दे सकता है। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है।

Thawoor Rana

मुंबई हमले का आरोपी है तहव्वुर राणा।

मुकदमा चलाने की मंजूरी मिली

राणा के खिलाफ मुकदमा चलाने की आधिकारिक मंजूरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मिल गई है। यह मंजूरी कानून मंत्रालय से मिली है। एनआईए राणा से पूछताछ कर अपना चार्जशीट दाखिल करेगी। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को मुकदमा चलाने की अनुमति गुरुवार शाम साढ़े चार बजे मिली। खास बात यह है कि मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाने और एनआईए को कानूनी सहायता देने के लिए दो पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और एक पुलिस अधीधक जांच एजेसी का सहयोग करेंगे।

End of Feed