Bengaluru Fire:बेंगलुरु के एक पब में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदा शख्‍स, सामने आया Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 18, 2023, 03:50 PM IST

Bengaluru Pub Fire: बेंगलुरू में मल्टीस्टोरी में स्थित एक पब में आग लगने की घटना सामने आई है, इस आग से बचने के लिए एक शख्स उपर से ही कूद गया।

बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक पब में आग लग गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया।

वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को इमारत की छत से कूदते देखा जा सकता है।दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

End of Feed