शहीद दिवस : कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, देर रात रैली स्थल पर डंटी रहीं ममता, BJP पर पोस्टर-बैनर फाड़ने का आरोप

रैली स्थल ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे समर्थकों को रैली में शामिल होने से रोका जा रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस शहीदों के परिवारों को डरा-धमका रही है और उन्हें कार्यक्रम में न आने की चेतावनी दे रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह हमारे मंच तोड़े जा रहे हैं।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में मंगलवार को आयोजित होने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शहीद दिवस कार्यक्रम से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोमवार रात बिड़ला प्लैटोरियम के सामने कार्यक्रम स्थल पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोगों ने रात के अंधेरे में सभा के मंच पर तोड़फोड़ की, बिजली की लाइनें काट दीं और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। आरोपों के बाद ममता बनर्जी खुद पूरी रात कार्यक्रम स्थल पर डटी रहीं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में हर साल 21 जुलाई को 'शहीद दिवस' मनाया जाता है। यह दिन 21 जुलाई 1993 को कोलकाता में पुलिस फायरिंग में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में मनाया जाता है।

Mamata Banerjee

कोलकाता में 21 जुलाई को शहीद दिवस कार्यक्रम।

रैली में शामिल होने से रोका जा रहा -ममता

रैली स्थल ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे समर्थकों को रैली में शामिल होने से रोका जा रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस शहीदों के परिवारों को डरा-धमका रही है और उन्हें कार्यक्रम में न आने की चेतावनी दे रही है। उन्होंने कहा कि हर जगह हमारे मंच तोड़े जा रहे हैं; बिजली और माइक्रोफोन के कनेक्शन काट दिए गए, और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए गए। इसके बाद, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन के साथ उन्होंने पूरी रात मंच की निगरानी की।

End of Feed