देश

सैनिकों की शहादत का बदला लिया जाएगा- अनंतनाग हमले के बाद बोले J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 18, 2023, 08:09 AM IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा।

Image

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकियों को चेताया

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। मनोज सिन्हा एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां से उन्होंने आतंकियों को सीधी चेतावनी दे डाली।

'आतंक से छुटकारा चाहते हैं लोग'

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा। एसकेआईसीसी, श्रीनगर में 'हम सब एक हैं' नामक कार्यक्रम में बोलते हुए एलजी ने कहा कि जहां उनका प्रशासन क्षेत्र में स्थायी शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं।

क्या बोले मनोज सिन्हा

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा-"हम जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे। इसमें शामिल लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। पूरा देश आज हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि जम्मू-कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से छुटकारा चाहते हैं।"

अनंतनाग में ऑपरेशन जारी

अनंतनाग में आज छठे दिन भी आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। आंतकी जंगलों में छिपे हैं, जिन्हें ड्रोन के सहारे खोजकर भारतीय सेना मार रही है। बता दें कि आतंकवादियों के साथ बुधवार सुबह मुठभेड़ में सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट और सेना का एक अन्य जवान शहीद हो गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें